नई दिल्ली, 01 फरवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया-'असम के मेहनती मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा जी को जन्मदिन की बधाई। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। वह कई जन-समर्थक पहलों के माध्यम से राज्य को ऊर्जावान रूप से बदल रहे हैं।'
लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने ट्वीट किया-असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। राज्य और इसके लोगों को आपके सक्षम नेतृत्व और प्रशासन से लाभ हो। आपके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना।'
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी उन्हें बधाई दी है। शाह ने कहा है-'असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा को जन्मदिन की बधाई। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद दें।' शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विकास एजेंडे को आगे बढ़ाने के सरमा के अथक प्रयासों से असम में शांति और प्रगति सफलतापूर्वक हुई है।