Logo
Header
img

प्रधानमंत्री का पूर्ववर्ती सरकारों पर प्रहार, बोले-विकास को वोटबैंक के तराजू पर तौला

सिलवासा, 26 अप्रैल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परियोजनाओं में देरी और वोट बैंक की राजनीति के लिए पिछली सरकारों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने ‘नई कार्य संस्कृति’ की शुरुआत की है। पूर्ववर्ती सरकारों ने विकास को हमेशा वोटबैंक के तराजू पर तौला है। प्रधानमंत्री मोदी ने कल (मंगलवार) यहां चिकित्सा महाविद्यालय का उद्घाटन करने और केंद्रशासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव में 4,800 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न अन्य परियोजनाओं का शुभारंभ करने के बाद एक जनसभा में यह बात कही। उन्होंने फ्लाईओवर, स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल, समुद्र तट विकास, जल आपूर्ति, एक सभागार और एक खेल परिसर सहित 96 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार का ध्यान हर क्षेत्र का संतुलित विकास सुनिश्चित करने पर है।
Top