गुलमर्ग में गोंडोला में फंसे 250 पर्यटकों को पुलिस ने बचाया
बारामूला, 09 जून (हि.स.)। पुलिस ने शुक्रवार को गुलमर्ग रिसॉर्ट में गोंडोला की सवारी के दौरान फंसे 250 पर्यटकों को बचा लिया । सभी सकुशल हैं।
पुलिस के अनुसार 250 पर्यटक गोंडोला की सवारी कर वापस लौट रहे थे। इस दौरान अचानक केबल कार में तकनीकी खराबी के कारण सभी पर्यटक गोंडोला फेज-2 में फंस गए। एसएचओ गुलमर्ग इंस्पेक्टर इरशाद अहमद के नेतृत्व में पुलिस रेस्क्यू टीम ने गोंडोला कार निगम के कर्मचारियों के सहयोग से सभी को रेस्क्यू किया। पर्यटकों ने समय पर मदद के लिए बारामूला पुलिस का आभार व्यक्त किया है।