Logo
Header
img

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के कटिहार आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर

कटिहार, 01 अगस्त (हि.स.)। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल 08 अगस्त को कटिहार शहर के टाउन हॉल में भव्य स्वागत किया जाएगा। गुरुवार को डॉ. दिलीप जायसवाल के आगमन को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय के अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। जिसमें उनके स्वागत और अभिनन्दन समारोह को लेकर रूपरेखा तैयार की गई।

भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय ने बताया कि इस स्वागत और अभिनंदन समारोह में जिले के विभिन्न प्रकोष्ठों, मोर्चा और मंच के नेता और कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। डॉ. दिलीप जायसवाल के आगमन को लेकर तैयारी बैठक में भाजपा के जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, वीरेंद्र यादव, सौरभ कुमार मालाकार, लोकसभा संयोजक कैलाश सिंह, सहसंयोजक गोविंद अधिकारी, जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश गुड्डू, रंजन झा, शोभा जयसवाल, राजकुमार राय, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री सीमा झा, अनुसूचित जनजाति के प्रदेश महामंत्री अर्जुन,मरांडी, जिला मंत्री धर्मनाथ तिवारी शांति जायसवाल, तथा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीना झा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गौरव पासवान, नेहा किरण सहित दर्जनों की संख्या में भाजपा नेता मौजूद थे।

Top