Logo
Header
img

राष्ट्रपति आज से हिमाचल प्रदेश के चार दिन के दौरे पर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (सोमवार) से हिमाचल प्रदेश के चार दिन के दौरे पर रहेंगी। वे मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास में ठहरेंगी। इसी क्षेत्र में ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन करेंगी। राजभवन में हिमाचल सरकार उनका समारोहपूर्वक नागरिक अभिनंदन करेगी। मुर्मू इस समारोह में हिस्सा लेंगी। 19 अप्रैल को राष्ट्रपति हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।
Top