Logo
Header
img

मप्र विस चुनावः प्रधानमंत्री मोदी आज मप्र के चुनावी दौरे पर

भोपाल, 9 नवंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (गुरुवार) मध्य प्रदेश के चुनावी दौरे पर रहेंगे। वे यहां सतना, छतरपुर और नीमच जिलों में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी प्रातः 11 बजे सतना जिले में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 1 बजे छतरपुर एवं शाम 4.30 बजे नीमच में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
Top