Logo
Header
img

मोदी सरकार की नीतियों का मूल मंत्र सेवा और सुशासन : सांसद धर्मवीर

 भूना रोड स्थित बीजेपी कार्यालय में भाजपा सरकार के 11 साल पूरे होने पर बुधवार को प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश सचिव एवं प्रभारी सुरेन्द्र आर्य, भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा के सांसद धर्मवीर सिंह, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने मुख्य वक्ता के तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने की। विशेष रूप से प्रदेश सचिव सुरेन्द्र आर्य, पूर्व विधायक दुड़ाराम, चेयरमैन भारत भूषण मिड्ढा, रविन्द्र बलियाला, पूर्व जिलाध्यक्ष स. बलदेव सिंह ग्रोहा, कार्यक्रम के संयोजक एवं पूर्व विधायक दुडाराम ने शिरकत की। मंच संचालन जिला महामंत्री अशोक जाखड़ ने किया। सांसद धर्मवीर सिंह ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों का मूल मंत्र सेवा, सुशासन और सबका साथ-सबका विकास रहा है। नरेन्द्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री हमें भारत के इतिहास में कभी नहीं मिला है। पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, मातृत्व वंदना योजना, और नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे ऐतिहासिक कदमों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया है। राष्ट्र निर्माण एवं राष्ट्र रक्षा हेतू ऐतिहासिक फैसले लेने का साहस केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में ही है, यह पूरी दुनिया ने देखा है। पूर्व विधायक दूड़ाराम ने अपने संबोधन में कहा कि आज का भारत हर मोर्चे पर खुद का सशक्त बना रहा है। भारत पर कुदृष्टि डालने वालों को करारा जवाब देने की असीमित क्षमता है। जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों व योजनाओं पर आम जनता को पूरा विश्वास है। आज हर वर्ग भाजपा सरकार के कार्यशैली से बहुत खुश है। इस कार्यक्रम में जिले के डॉक्टर्स, वकील, व्यापारी, युवा उद्यमी, शिक्षक, समाजसेवी तथा विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर जगजीत हुड्डा, जगदीश शर्मा, विजय गोयल, विक्रम शर्मा, जिला परिषद चेयरमैन सुमन खीचड़, डॉ. सुमन बजाज, सविता टुटेजा, शम्मी ढींगड़ा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Top