Logo
Header
img

दिव्यांगजनों के लिए प्रज्ञा निकेतन छात्रावास को दो लाख रुपए व अन्य सहायता प्रदान

जोधपुर, 05 मई (हि.स.)। रोटरी राउंड टाउन क्लब जोधपुर ने प्रज्ञा निकेतन विशेष छात्रावास में दिव्यांगजनों के पुनर्वास और प्रशिक्षण के लिए एक सराहनीय पहल करते हुए दो लाख रुपए, दस पंखे एवं पचास चद्दरें दान स्वरूप प्रदान कीं। यह सहयोग छात्रावास में रह रहे बच्चों की सुविधाओं में सुधार हेतु किया गया।


कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष मनीष सलेचा, उपाध्यक्ष नरेंद्र डूंगरवाल, सचिव सुनील जोशी, संयुक्त सचिव आशीष मेहता तथा सदस्य अंकुर पित्ती, दीपक सोनी, आशीष वड़ेरा, नरेश वड़ेरा, शैलेश सलेचा, विनय लोहिया, रुपेश जिंदल और महेंद्र बंसल की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन प्रज्ञा निकेतन अध्यक्ष डॉ. मीना बर्डिया ने किया। उन्होंने संस्था के लिए समुदाय से मिल रहे सहयोग के महत्व पर प्रकाश डाला। राष्ट्र निर्माण एवं युवा शक्ति विषय पर वक्ता डॉ. ओपी टाक ने युवाओं को देश के भविष्य निर्माता बताते हुए उनकी सक्रिय भूमिका पर प्रेरक विचार रखे। सरोज कौशल ने क्लब के योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रज्ञा निकेतन की सचिव इरा सिसोदिया भी उपस्थित रहीं।


Top