Logo
Header
img

नेकां के प्रांतीय अध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों को किया मनोनीत

जम्मू, 10 दिसंबर (हि.स.)। पार्टी अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला और पूर्व मुख्यमंत्री जम्मू-कश्मीर के निर्देश पर प्रांतीय अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता ने विभिन्न पदाधिकारियों को मनोनीत किया है।


पार्टी ने श्रीमती रजनी देवी जिला अध्यक्ष सांबा महिला विंग को कार्यकारी अध्यक्ष महिला विंग जम्मू प्रांत के रूप में मनोनीत किया है। मोहम्मद आरिफ मीर जिला सचिव रामबन को प्रांतीय सचिव जम्मू प्रांत के रूप में मनोनीत किया गया है। आबिद माग्रे उपाध्यक्ष जिला रामबन को जिला अध्यक्ष रामबन के रूप में मनोनीत किया गया है।


परवेज अहमद शेख को जिला सचिव रामबन के रूप में मनोनीत किया गया है। यह पार्टी को जमीनी स्तर पर सुव्यवस्थित करने और अपने-अपने क्षेत्रों में आज के जरूरी मुद्दों को संबोधित करने के लिए किया गया है।


इस अवसर पर शेख बशीर अहमद प्रांतीय सचिव जम्मू, सुरजीत सिंह मन्हास संयुक्त सचिव जम्मू प्रांत, अरुणा ठाकुर जिला अध्यक्ष रामबन महिला विंग, मोहिंदर कुमार राणा संयुक्त सचिव मध्य क्षेत्र, तारिक बट, इम्तियाज अहमद मुगल ब्लॉक अध्यक्ष उखराल, राजा अरशद अली ब्लॉक अध्यक्ष बटोत, अब्दुल गनी वानी बनिहाल, नजीर अहमद, बुशरत अहमद वानी और अन्य नेता भी उपस्थित थे।


Top