Logo
Header
img

पंजाब के राज्यपाल पुरोहित ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात

पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। राज्यपाल पुरोहित ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत के लिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ पंजाब के कई मुद्दों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक्स पर पोस्ट किया, "पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।"

Top