Logo
Header
img

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति से भेंट की

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सोमवार को यहां उपराष्ट्रपति निवास पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और डॉ. प्रेम चंद बैरवा भी थे। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और उपमुख्यमंत्रियों दीया कुमारी और डॉ. प्रेम चंद बैरवा अपने शपथ ग्रहण के बाद राष्ट्रीय राजधानी की पहली यात्रा पर हैं। रविवार को तीनों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं से मुलाकात की थी।
Top