Logo
Header
img

महिला कांग्रेस राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन सुंदरकांड का करेगी पाठ

उत्तराखंड महिला कांग्रेस की ओर से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को राज्य भर में सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने बताया कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा काफी खुशी का माहौल है और इसमें कांग्रेस भी शामिल होने जा रही है। इसीलिए प्रदेश भर में महिला कांग्रेस की टीमें मंदिरों में भजन कीर्तन करेंगी और प्रदेश कार्यालय में सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। इसके बाद भंडारे का भी आयोजन किया जायेगा।
Top