Logo
Header
img

संघ ने संभाली राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की कमान, व्यवस्था में लगे स्वयंसेवक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) समेत समवैचारिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की कमान संभाल ली है। राम मंदिर परिसर के अंदर की व्यवस्था में आरएसएस एवं विहिप के कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। संघ के एक पदाधिकारी ने बताया कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने वाले अतिथियों के पदवेश उतरवाने से लेकर उनको यथास्थान बैठाने, दर्शन और भोजन कराने की जिम्मेदारी संघ के कार्यकर्ताओं को दी गई है। राम मंदिर परिसर में प्रवेश करने के बाद अतिथियों के जूते चप्पल भी यथास्थान क्रमबद्ध उतरवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जूते चप्पल रखने के लिए स्टैंड बनवाए गए हैं। परिसर में करीब 09 हजार स्टैंड बनाए गए हैं, जिनमें अतिथियों के जूते चप्पल को रखा जाएगा। पदवेश की व्यवस्था में संघ के 400 कार्यर्ताओं को लगाया गया है। इसके अलावा विभिन्न कामों के लिए अन्य कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉक्टर कृष्ण गोपाल स्वयं सभी व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं की निगरानी के लिए संघ के क्षेत्र व प्रांत स्तर के पदाधिकारी राम मंदिर परिसर के अंदर मौजूद हैं। प्राण प्रतिष्ठा के दिन किसी कार्यकर्ता को कहां और क्या काम करना है इसके लिए व्यवस्थित कार्यविभाजन के बाद प्रशिक्षित भी किया गया है। इसके अलावा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी महाराज, मुख्य यजमान डॉक्टर अनिल मिश्रा मंदिर परिसर में मौजूद हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अम्बेकर, सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर और पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के सह प्रचार प्रमुख मनोजकान्त समेत प्रचार विभाग से जुड़े अन्य पदाधिकारी मीडिया से जुड़े कार्यो की मॉनिटीरिंग कर रह हैं। इन अधिकारियों ने रविवार को श्रीराम मंदिर परिसर पहुंचकर मीडिया की दृष्टि से तैयारियों का निरीक्षण भी किया। अयोध्या नगरी समेत पूरे मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया है। मंदिर की दीवारों पर स्वास्तिक, ओम , जय श्री राम लिखा गया है। मंदिर के चारों तरफ रंगोलियां बनाई जा रही है।
Top