Logo
Header
img

राम रहीम कड़ी सुरक्षा में जेल से बागपत के लिए रवाना

रोहतक, 15 अक्टूबर (हि.स.)। साध्वी यौन शोषण के मामले में सुनारियां जेल में बीस साल की सजा काट रहे डेरा प्रमुख राम रहीम सुबह पैरोल पर रिहा होकर कड़ी सुरक्षा में उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित डेरे के लिए रवाना हुआ। राम रहीम के साथ मुंहबोली बेटी हनीप्रीत भी थी।

राम रहीम की पैरोल को देखते हुए जेल परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए थे। साथ ही पुलिस की एक टीम राम रहीम के साथ यूपी के लिए रवाना हुई है। डेरा प्रमुख को सिरसा डेरे में जाने की मनाही रहेगी, अन्य किसी भी डेरे में सशर्त रहने की अनुमति है। पैरोल के दौरान राम रहीम की सुरक्षा रहेगी।

दरअसल डेरा सच्चा सौदा प्रमुख ने चालीस दिनों के पैरोल के लिए आवेदन किया था, जिसे सरकार ने शुक्रवार को मंजूर कर दिया।

राम रहीम को 2016 में साध्वी यौन शोषण मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने बीस साल की सजा सुनाई थी, राम रहीम तभी से जेल में सजा काट रहा है। इससे पहले भी डेरा प्रमुख को दो बार पैरोल मिल चुकी है।

Top