Logo
Header
img

रामगढ़ में जादूगर शंकर सम्राट का शो 18 से, दिखेंगे गायब हुए डायनासोर

रांची रोड के गंगा रीजेंसी में आयोजित होगा इंटरनेशनल जादूगर का शो शहर में एक बार फिर जादूगर शंकर सम्राट का इंद्रजाल फैलेगा। रामगढ़ के रांची रोड स्थित गंगा रीजेंसी में उन्होंने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि रामगढ़ जिले में उनकी टीम लोगों को चौंका देने वाली करतब दिखाएगी। धरती से विलुप्त हुए डायनासोर भी बच्चों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। धरती पर इस विशालकाय जानवर का पूरा वर्णन उनके जादू में दिखेगा।

इसके अलावा अमेरिका की स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी का प्रदर्शन भी वह करेंगे। किस तरह उसे गायब किया जाएगा, वह करतब भी दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि पूरा देश महिला सशक्तिकरण की काफी चर्चा करता है। इस वजह से दहेज प्रथा, नशा मुक्ति और सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के थीम पर जादू के कई कलाओं का प्रदर्शन किया जाएगा।

जादूगर शंकर सम्राट ने कहा कि 18 अगस्त की शाम 7:00 बजे रंगीन इंद्रजाल का उद्घाटन किया जाएगा।उनके रंगीन इंद्रजाल लोगों को न सिर्फ आकर्षित करेंगे, बल्कि तीन घंटे में उनका भरपूर मनोरंजन भी होगा। उन्होंने कहा कि रामगढ़ में हर दिन दोपहर 1:00 बजे के बाद दो शो चलेगा। इसके अलावा रविवार और छुट्टी के दिन तीन शो चलाएंगे।

Top