Logo
Header
img

गुजरात: बोरबेल में फंसे बच्चे को 10 घंटे चले अभियान के बाद सुरक्षित निकाला गया

जामनगर जिले की लालपुर तहसील के गोवाणा गांव में 200 फीट गहरे बोरबेल में फंसे 4 वर्षीय बच्चे को बुधवार को सुरक्षित निकाल लिया गया। करीब 10 घंटे चले रेस्क्यू में टीम के सदस्यों ने ऑक्सीजन पहुंचा कर बच्चे की जान बचाई। बच्चा फिलहाल जामनगर के जीजी हॉस्पिटल में है, जहां उसे 72 घंटे के ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। जानकारी के अनुसार जामनगर के गोवाणा गांव की खेत में मंगलवार शाम 6 बजे के आसपास श्रमिक परिवार का 2 साल का बालक खेलते-खेलते बोरबेल में गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जमा हो गए। प्रशासन को घटना की जानकारी दी गई। जिसके बाद जामनगर डिजास्टर कंट्रोल रूम, दमकल विभाग, 108 आपातकालीन एम्बुलेंस टीम समेत जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सबसे पहले 200 फीट गहरे बोरबेल में बच्चे के 12 फीट नीचे फंसे होने की जानकारी मिली। इसके बाद उसे ऑक्सीजन देना शुरू किया गया। बोरवेल से 3 मीटर की दूरी पर विशाल गड्ढा खोदा गया। 14 फीट गड्ढा खोदने के बाद बोरवेल के गड्ढे से मिलाया गया, जहां से बच्चे का हाथ दिखाई दिया। करीब 10 घंटे की जद्दोजहद के बाद बच्चे को बाहर निकाल लिया गया। बच्चे के पिता निलेश ओशवा महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।
Top