Logo
Header
img

रोहतक: संगठन को मजबूत करने में जुटी इनेलो

इंडियन नेशनल लोक दल के महासचिव प्रकाश भारती ने बुधवार को जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र की कार्यकारिणी की घोषणा की । उन्होंने कहा कि पार्टी का संगठन राष्ट्रीय, प्रदेश व जिला स्तर पर लगभग पूरा हो चुका है। प्रकाश भारती इनेलो कार्यालय पहुंचे थे।

इस दौरान प्रकाश भारती ने कलानौर,गढ़ी सांपला किलोई व महम विधानसभा की कार्यकारिणी की घोषणा की और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रकाश भारती ने माना कि दुष्यंत चौटाला के पार्टी से अलग होने का पार्टी को भारी नुकसान झेलना पड़ा, जिस कारण संगठन नहीं बन पाया। अगर सब कुछ ठीक होता तो पार्टी की स्थिति कुछ और होनी थी। उन्होंने कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल ने राष्ट्रीय स्तर, स्टेट व जिला स्तर की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रकाश भारती ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हुड्डा ने जानबूझ कर कांग्रेस पार्टी को हरवाया है। इसलिए वह नहीं चाहते कि उनकी पार्टी का संगठन बने।

Top