Logo
Header
img

पहाड़ के गांव में दिखा मैदानी इलाकों में दिखने वाला 'रॉयल बंगाल टाइगर'

पहाड़ के गांव में दिखा मैदानी इलाकों में दिखने वाला 'रॉयल बंगाल टाइगर'  देश के राज्य पशु सामान्य बोलचाल में बाघ बोला जाने वाला ‘रॉयल बंगाल टाइगर’ को सामान्यतया उष्ण कटिबंधीय वनों, तराई-भाबर के क्षेत्रों में देखा जाता है।

हालांकि इसे नैनीताल में समुद्र सतह से करीब 1900 मीटर की ऊंचाई पर भी रिकॉर्ड किया गया है। गुरुवार सुबह एक रॉयल बंगाल टाइगर को नैनीताल जनपद के एक पर्यटन स्थल नौकुचियाताल के पास करीब 1650 की ऊंचाई पर स्थित सिलौटी पंत गांव में देखा गया है। इसका वीडियो भी सामने आया है।

वीडियो में पीले रंग के शरीर पर काली धारियों युक्त पूर्ण वयस्क रॉयल बंगाल टाइगर एक घर के पास नजर आ रहा है। इस घर के पास से ही इसका वीडियो बनाया गया है। गनीमत रही कि बाघ वीडियो शुरू होने के बाद वीडियो बनाने वाले या घर की ओर बढ़ने की जगह वापस जंगल की ओर लौटता नजर आता है।

क्षेत्रीय निवासी व वरिष्ठ पत्रकार चंद्रेश पांडे ने बताया कि क्षेत्र में इन बाघों का देखा जाना सामान्य बात है। यहां तीन बाघों की उपस्थिति बताई जाती है, जो पूर्व में जनहानि की घटनाओं को भी अंजाम दे चुके हैं। इनमें से ही एक वयस्क बाघ गांव आज सुबह 10 बजे गांव के घरों के पास आ गया। इससे गांव में लोग बेहद डर गए। हालांकि बाघ बिना किसी समस्या के लौट गया।

Top