Logo
Header
img

संघ ने वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक के निधन पर जताया दुख

समालखा/नई दिल्ली, 14 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मंगलवार को वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक के निधन पर दुख जताया। वैदिक का आज गुरुग्राम में निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे। संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने समालखा में आयोजित अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के निमित आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि आज मूर्धन्य पत्रकार वेदप्रताप वैदिक के निधन का दुखद समाजार मिला। पत्रकारिता में उनके योगदान को याद करते हुए होसबाले ने कहा कि हिन्दी पत्रकारिता में उनका विशेष योगदान रहा। अंतरराष्ट्रीय विषयों पर उनकी विशेष पकड़ थी। संघ से वैदिक की निकटता को लेकर होसबाले ने कहा कि पूर्व संरसंघचालक सुदर्शन जी से उनकी घनिष्ठ मित्रता थी। वर्तमान सरसंघचालक मोहनराव भागवत और स्वयं उनसे भी वैदिक जी का संपर्क रहा। राष्ट्रहित में बौद्धिक मार्गदर्शन को लेकर होसबाले ने कहा कि विचारधारा के स्तर पर वे हमें अनेक बार सावधान भी करते थे। ऐसी बड़ी हस्ती का हमसे बिछड़ना दुखद है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से वे उनके निधन पर संवेदना व्यक्त करता हैं।
Top