Logo
Header
img

साहित्यकार की बेटी शुभ्रा ने पिता का सपना किया साकार

आईआईटी खड़गपुर से करेगी एमटेक

जिला मुख्यालय मोतिहारी शहर की शुभ्रा वर्मा को आईआईटी खड़गपुर,आईआईटी व आईएसएम धनबाद, आईआईटी पटना एवं एनआईटी राउरकेला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से एमटेक में नामांकन के लिए एक साथ बुलावा आया है।

शुभ्रा को यह उपलब्धि जेनरल कैटगिरी में गेट में सफलता प्राप्त करने के बाद मिली है। शुभ्रा के साहित्यकार पिता प्रसाद रत्नेश्वर ने प्रसन्नता जाहिर करते बताया कि शुभ्रा आईआईटी खड़गपुर से पावर एंड एनर्जी सिस्टम्स में एमटेक करने का निश्चय किया है।उन्होने बताया कि प्राथमिक शिक्षा ज्ञानसागर पब्लिक स्कूल, दसवीं डीएवी मोतिहारी ,प्लस टू जवाहर नवोदय विद्यालय ,पिपरा कोठी से करने के बाद बीटेक इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग ब्रांच लेकर दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से किया है।शुभ्रा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गणित में अभिरुचि उत्त्पन्न करने वाले निजी शिक्षक नरेंद्र सिंह सहित अन्य गुरुजनों को दिया है।


Top