Logo
Header
img

पुंछ में सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान

पुंछ, 10 मई जिले में मंगलवार को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने स्थानीय कई इलाकों में तलाशी अभियान चलाया है। पुंछ के डीएसपी ऐजाज चौधरी ने बताया कि मंगलवार और बुधवार की रात्रि के बीच पुरानी पुंछ इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि इसके तुरंत बाद रात में ही पुलिस और सेना ने संयुक्त रूप से इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया था, जो अभी भी जारी है। तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों ने इलाके के सभी आने-जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया है। खबर लिखे जाने तक तलाशी अभियान जारी था।
Top