Logo
Header
img

मप्र: भाजपा के वरिष्ठ नेता आज प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे

लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी का वरिष्ठ नेतृत्व प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे। भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 6 अप्रैल को सिंगरौली और सीधी प्रवास पर रहेंगे। इसी प्रकार आज (गुरुवार को) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंडला एवं जबलपुर, भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल विदिशा, लोकसभा चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय जबलपुर, केंन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवपुरी प्रवास पर रहेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 6 अप्रैल, शनिवार को सिंगरौली और सीधी प्रवास पर रहेंगे। वे दोपहर 12.30 बजे सिंगरौली जिले के बैढ़न के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 3 बजे सीधी जिले के स्वयंवर पैलेस में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। राजनाथ सिंह शाम 4 बजे सीधी के पूजा पार्क में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गुरुवार को मंडला और जबलपुर प्रवास पर रहेंगे। डॉ. यादव दोपहर 2.35 बजे मंडला में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.30 बजे जबलपुर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रोड शो की तैयारियों का अवलोकन करेंगे। रात्रि 8 बजे वीसी के माध्यम से प्रदेश स्तरीय साहू समाज के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल आज गुरुवार को विदिशा जिले के प्रवास के दौरान स्थानीय बैठकों में भाग लेंगे। लोकसभा चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय आज जबलपुर जिले के स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज गुरुवार को शिवपुरी जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्रातः 11 बजे शिवपुरी जिले के उमरी में स्थानीय कार्यक्रम में शमिल होगें। इसके पश्चात दोपहर 2 बजे शिवपुरी जिले के बमोरी में स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
Top