Logo
Header
img

शिवानी यादव को इंडिया प्राउड अवार्ड 2023 से सम्मानित

गांव मांढेया रेवाड़ी, हरियाणा की रहने वाली शिवानी यादव को सौंदर्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें इंडिया प्राउड अवार्ड 2023 शो में बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट का सम्मान प्रदान कर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई है। शो में उपस्थित सभी अतिथियों ने उनके कार्यों की सराहना कर उनका हौसला बढ़ाया।

इस अवसर पर शिवानी यादव का कहना है कि यह सम्मान प्राप्त करना उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। उनके जीवन का लक्ष्य सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट बनना है। इस कार्य में उनका साथ उनके पति आयुष यादव एवं माता-पिता ने उनका मार्गदर्शन किया है। इस शो में देश भर के प्रतिभागियों ने भाग लिया था।


Top