Logo
Header
img

राज्य जांच एजेंसी ने दक्षिण कश्मीर में कई जगह दबिश दी

राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने आतंकी फंडिंग मामले में दक्षिण कश्मीर में कई जगह बुधवार को दबिश दी। एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग और कुलगाम जिलों में कई स्थानों पर छापा मारा गया है। यह कार्रवाई स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ के सहयोग से की गई है। खबर लिखे जाने तक एसआईए टीम की छापेमारी जारी थी।
Top