Logo
Header
img

सोनिया गांधी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली, 03 सितंबर (हि.स.)। कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी को रविवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में हलके बुखार के बाद भर्ती कराया गया है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष हाल ही में विपक्षी दलों के गठबंधन आईएनडीआईए की बैठक में शामिल होने के लिए मुंबई गई थीं। सूत्रों के मुताबिक वर्तमान में सोनिया गांधी डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी हालात सामान्य है।
Top