Logo
Header
img

एसपी ने साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण, जवानों को फिट रखने के लिए लगवाई दौड़





 पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र शुक्रवार की सुबह साप्ताहिक परेड में शामिल हुए। परेड की सलामी लेने के बाद निरीक्षण किया। जवानों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई।


साप्ताहिक परेड के दौरान एसपी ने पीआरवी 112 वाहनों की जांच की तथा उपकरणों के रख रखाव सम्बन्धित को निर्देश दिया। साथ ही परेड में शामिल समस्त थानों के पुलिसकर्मियों को आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने व नियंत्रण के लिए दंगा नियंत्रण उपकरणों का अभ्यास कराते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


परेड के उपरान्त पुलिस लाइन में स्थित वर्दी स्टोर, बैरक, मेस, आरओ प्लांट, स्टोर रूम, यातायात कार्यालय सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। साफ-सफाई के लिए सभी सम्बन्धित को निर्देशित किया।


निरीक्षण के उपरान्त अर्दली रूम में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, यातायात उपनिरीक्षक और अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।


Top