Logo
Header
img

प्रधानमंत्री से मिले उप्र भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी

लखनऊ, 16 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। चौधरी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की फोटो ट्विटर पर शेयर की है। चौधरी ने लिखा कि जनसेवा एवं गरीब कल्याण के लिए समर्पित प्रधानमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात थी।

 उत्तर प्रदेश में संपन्न नगर निकाय चुनाव के बाद प्रदेश अध्यक्ष की प्रधानमंत्री मोदी से यह पहली भेंट थी। दोनों के बीच पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के संबंध में भी चर्चा हुई।
Top