नगर परिषद में चल रहा प्रॉपर्टी आईडी का कार्य हो रहा था प्रभावित
हड़ताल पर चल रहे क्लर्क गुरुवार को 42 दिनों के बाद कम पर लौट आए हैं। क्लर्कों के कम पर लौट आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। नगर परिषद में हड़ताल के चलते प्रापर्टी आइडी का कार्य प्रभावित हो रहा था। हड़ताल से वापस आने के बाद क्लर्क काम करते नजर आए। नगर परिषद में 12 क्लर्क हड़ताल पर चल रहे थे। इससे लोगों को कामकाज को लेकर परेशानी आ रही थी।
प्रॉपर्टी आइडी में त्रुटियों को दूर करने का काम प्रभावित हो रहा था। क्लर्कों के हड़ताल पर जाने के बाद डी ग्रुप के कर्मचारियों को यह कार्य दिया हुआ था। वहीं स्वास्थ्य विभाग, बिजली निगम, तहसील कार्यालय, ई-दिशा केंद्र सहित अन्य विभागों में भी क्लर्कों के हड़ताल पर लौटने से कामकाज शुरू हो गया है। पिछले डेढ़ माह से बंद है शिविर प्रॉपर्टी आइडी में त्रुटियों को दूर करने के लिए शनिवार व रविवार को छुट्टी के दिन भी शिविर लगता हैं, लेकिन क्लर्कों की हड़ताल के चलते ये बंद थे। छुट्टी के दिन यह कैंप लगने से लोग को काफी फायदा होता है। वर्जन नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि क्लर्क काम पर लौट आए हैं। अब प्रापर्टी आइडी सहित अन्य प्रकार के कार्य को लेकर कोई परेशानी लोगों को नहीं आएगी।