Logo
Header
img

शिक्षा मंत्री के साथ शिक्षक नेताओं की बैठक, 35 मांग रखी

शिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत के साथ राज्य के शिक्षक संघ उत्तराखंड की प्रांतीय मंडल एवं जनपद स्तर के पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को ननूरखेड़ा में सम्पन्न हुई। इस बैठक में एक दर्जन प्रकरणों पर चर्चा हुई। जिनमें पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाना, प्रवक्ता पदों पर पदोन्नति , शिक्षक शिक्षा संवर्ग की नियमावली का गठन, यात्रा अवकाश पुन: बहाल किया जाना शामिल रहा। शिक्षक संगठनों का कहना है कि ऐसे सभी शिक्षकों को जिन्हें 5400 रुपये का ग्रेड पे देय है उन्हें राजपत्रित घोषित किया जाए, जिससे आहरण वितरण की समस्या का समाधान हो सकेगा। इसी प्रकार वन टाइम सेटलमेंट के आधार पर अंतर्मंडलीय स्थानान्तरण किए जाए तथा एलटी संवर्ग को राज्य संवर्ग घोषित किया जाना तथा वेतन वृद्धि का लाभ दिलाया जाना आवश्यक है। संगठन की मांगों में विसंगति दूर करने, उप प्रधानाचार्य का पद सृजित करने, सत्रांत और स्थायीकरण का लाभ, पदोन्नति, स्थानान्तरण पर काउंसिलिंग की व्यवस्था कराने समेत 35 मांगे शामिल हैं।

Top