जालौन, 14 जून (हि.स.)। थाना सिरसा कलार के हथना बुजुर्ग में शुक्रवार को एक किसान का अधजला शव गांव के बाहर खेत में मिला। जब खेत के बाहर लोग शौच क्रिया के लिए गए तो शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की।
परिजनों ने बताया कि 13 जून की सुबह लगभग आठ बजे किसान अवध किशोर नगाइच उर्फ नना महाराज (52) घर से बाहर गया और शाम तक वापस नहीं आया। अगले दिन शुक्रवार की सुबह अधजला शव खेत में मिला। पत्नी ने यूपी डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल की छानबीन की। शव के चेहरे पर चोट के निशान मिले है। आरोप है कि हत्या के बाद पहचान छिपान के लिए लाश को जलाया गया है।
थानाध्यक्ष ब्रजेश बहादुर सिंह ने बताया कि सभी बिन्दुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।