Logo
Header
img

Delhi: जयंत को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म, राजग में शामिल हो सकता है रालोद

सपा से खटास के बीच रालोद के सत्तारूढ़ राजग में शामिल होने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। रालोद के राजग का हिस्सा बनने और 18 जुलाई को प्रस्तावित विस्तारित राजग की बैठक में शामिल होने की संभावना व्यक्त की जा रही हैं।

भाजपा सूत्रों का कहना है कि जयंत पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के संपर्क में हैं। इन संभावनाओं को इसलिए बल मिल रहा है कि विदेश से लौटने के बाद जयंत किसी के संपर्क में नहीं हैं। यूपी भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने इस संबंध में किसी प्रकार की सूचना से इन्कार किया। कहा, भाजपा और राजग की नीतियों से प्रभावित होकर आने वाले किसी भी नेता का वह स्वागत करेंगे। 


Top