Logo
Header
img

तीन अवैध शिकारी गिरफ्तार

नगांव (असम), 12 अक्टूबर (हि.स.)। नगांव जिला के जखलाबंधा पुलिस ने तीन अवैध शिकारियों को एक सींग वाले गैंडे के शिकार की योजना बनाते समय गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान के दौरान गैंडा के शिकार करने की योजना बना रहे तीन अवैध शिकारियों को जखलाबंधा के शाकमुठी चाय बागान के 20 नम्बर लाइन से गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार शिकारियों की पहचान पवन दास, केदार दास और लखविंदर मंडल के रूप में की गई है। गिरफ्तार तीनों आरोपित गैंडे की हत्या करने के लिए शाकमुठी चाय बागान इलाके में छुपे हुए थे। गिरफ्तार तीनों अवैध शिकारियों की निशानदेही पर पुलिस ने चाय बागान के महंत आती नामक एक व्यक्ति को हथियार मुहैया कराने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपितों के पास एक हस्त निर्मित बंदूक, धारदार हथियार समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद किया गया है। पुलिस इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Top