Logo
Header
img

देश में तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनना तय:मनोज सिंह

मधुबनी,4 मई,(हि.स.)। मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार को प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह का भव्य आगाज हुआ।भाजपा किसान मोर्चा का सघन चुनाव प्रचार अभियान जारी बताया।भाजपा आइ टी सेल संयोजक राजीव कुमार झा ने बताया कि प्रचार अभियान में किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भ्रमण पर हैं। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पार्टी कार्यालय में शनिवार को विचार मंथन विमर्श को मधुबनी पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि वर्तमान लोकसभा चुनाव धर्म व अधर्म के बीच व विकसित भारत की निर्माण से है।

भाजपा जिला कार्यालय के सभागार में शनिवार को पहुंचे किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गारंटी व भारत के सर्वांगीण विकास को देश के प्रत्येक प्रांत में भाजपा लहर है। कहा कि वर्तमान लोकसभा चुनाव धर्म और अधर्म के बीच लड़ा जा रहा है। इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी धर्म ध्वजवाहक बनकर रथ पर सवार हैं। देश में एनडीए की सरकार बनना तय बताया। कहा कि आइएनडी महागठबंधन के लोग अनीति और अत्याचार के संभागीय पार्ट बनकर सबतरि भ्रम फैला रहे हैं।

अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर नुनुजी ने कहा कि एनडीए को बिहार सहित देश भर में विरोधी दलों के साथ कहीं कोई '' कन्टेस्ट'' नही है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लहर चहुंओर उत्साहपूर्ण माहौल में दृष्टव्य है।पार्टी के जिला अध्यक्ष शंकर झा के नेतृत्व में मुन्ना सिंह, किसान मोर्चा के राजीव झा, फेकू यादव, कुंदन प्रताप सिंह, सुबोध चौधरी,विमल सिंह के द्वारा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत हुआ।

प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह ने किसान मोर्चा का इस चुनाव में सहभागिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह देश किसानों का देश है। केन्द्र सरकार सतत् किसान हितैसी रहा। वर्तमान में केन्द्र सरकार प्रायोजित किसानों के लिए कई प्रकार की लोक कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। वर्तमान लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ चार सौ पार का आंकड़ा छूएगी।कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का तीसरी बार केन्द्र में सरकार बनना तय है।इन्तजार चार जुन तक करना है।

Top