Logo
Header
img

तृणमूल नेता की गोली मारकर हत्या

मुर्शिदाबाद, 25 जनवरी (हि.स.)। मोटरसाइकिल से घर लौट रहे तृणमूल नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना को लेकर मुर्शिदाबाद के लालबाग में सनसनी फैल गई। मृतक का नाम अल्ताफ शेख है। वह मुर्शिदाबाद के रानीनगर के केशवपुर नौदापाड़ा के निवासी थे। वह पेशे से नौदापाड़ा मदरसा के प्रधान शिक्षक थे। इसके अलावा अल्ताफ शेख लंबे समय से सीधे तौर पर राजनीति से जुड़े हुए थे। माकपा से जुड़े रहने के दौरान वह रानीनगर के प्रमुख भी थे। बाद में तृणमूल में शामिल हो गए। तब वह तृणमूल के ब्लॉक महासचिव बने। मंगलवार को रानीनगर प्रखंड के लोचनपुर पंचायत प्रधान का चुनाव था। अल्ताफ शेख वहां मौजूद थे। चुनाव से बाइक पर सवार होकर घर लौटते समय बदमाशों ने अल्ताफ शेख पर फायरिंग कर दी। लहूलुहान अवस्था में उन्हें मुर्शिदाबाद मेडिकल ले जाया गया। उसी रात मुर्शिदाबाद मेडिकल में अल्ताफ की सर्जरी हुई और गोलियां निकाली गईं। इसके बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। हत्या का कारण रहस्य बना हुआ है। कुछ लोगों का मानना है कि यह घटना राजनीति के कारण हुई है। हालांकि, रानीनगर एक नंबर ब्लॉक के अध्यक्ष मुस्तफा सरकार ने कहा कि शिक्षिक को गोली मारने का कोई राजनीतिक लिंक नहीं है। मृत शिक्षक नये पंचायत के गठन के पक्ष में थे। इस बीच तृणमूल सांसद शांतनु सेन ने इस घटना का जिक्र करते हुए विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विभिन्न दलों के नेता राज्य में अशांति का माहौल पैदा कर रहे हैं। विपक्ष के शामिल होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि पुलिस ने इस घटना के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
Top