Logo
Header
img

सोनापुर और जोराबाट में 78 गाय से भरे दो कंटेनर जब्त

राज्य में पशु तस्करी पर लगाम नहीं लग पा रही है। शुक्रवार सुबह गुवाहाटी के जोराबाट पुलिस और सोनापुर थाना पुलिस ने दो स्थानों से कंटेनरों से अवैध रूप से तस्करी कर लाए जा रहीं 78 गायों को बरामद किया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया है कि शुक्रवार सुबह जोराबाट पुलिस अधिकारी कपिल पाठक के नेतृत्व में पुलिस ने अभियान चलाकर एक कंटेनर से 48 गायों को बरामद किया। पुलिस को देख चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। कंटेनर जालुकबारी से मेघालय के बर्नीहाट की ओर जा था। पुलिस पता करने की कोशिश कर रही है कि गायों की आपूर्ति किस जिले में की जानी थी।

एक अन्य घटना में शुक्रवार को सोनापुर में पुलिस ने मवेशियों से लदे एक कंटेनर को जब्त किया। उपरी असम के तिनसुकिया से मेघालय जा रहे कंटेनर से 30 मवेशियों को बरामद किया गया। ड्राइवर शाकिर हुसैन ने गिरफ्तार कर लिया गया है। कंटेनर में दम घुटने से कई मवेशियों की मौत हो गई थी। पुलिस ने दोनों ही मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Top