Logo
Header
img

बीड़ में दो किसानों ने की आत्महत्या

मुंबई, 31 अक्टूबर (हि. स.)। महाराष्ट्र के बीड़ जिले के गेवराई इलाके में बारिश से प्रभावित दो किसानों ने आत्महत्या कर ली। इन किसानों की पहचान अमोल रणमारे (24) और अर्जुन धोत्रे ( 40 ) के रूप में हुई है।बीड जिले में बारिश से फसल बर्बाद हो गई है। अभी तक सरकार से किसानों को कोई मदद नहीं मिली है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उ पमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किसानों को आर्थिक मदद देने का निर्णय कैबिनेट की बैठक में लिया था। यह मदद प्रशासकीय देरी की वजह से किसानों को नहीं मिल सकी है। शिंदे -फडणवीस सरकार के समर्थक पूर्व मंत्री सदाभाऊ खोत ने सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ घोषणाओं तक सीमित है। ऐसा लगता है कि सरकार किसानों की आत्महत्या का इंतजार कर रही है। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले बीड जिले के औरंगपुर में 30 वर्षीय किसान नारायण सुंदर पडुले कीटनाशक निगलकर आत्महत्या कर चुके हैं। उनके परिवार ने बताया कि भारी बारिश के कारण कपास की फसल पानी में डूब गई थी। ऐसे में बैंक का कर्ज कैसे चुकेगा, इस चिंता से वह परेशान थे। बैंक कर्जदार किसान नारायण पादुले ने भी आत्महत्या की कोशिश कर चुके हैं।
Top