Logo
Header
img

कांवड़ लेकर जा रहे दो किशोर नदी में डूबे


जिले के पासीघाट में आज तड़के कांवड़ लेकर जा रहे दो किशोर नदी में डूब गए। घटना सियांग नदी में हुई। सियांग नदी में नहाते समय दोनो किशोर लापता हो गए। उल्लेखनीय है कि आज सुबह कांवड़ उठाने से पहले नहाने और जल भरने गए दोनों एकाएक डूब गए। इसके बाद दोनों की तलाश शुरू की गई।

दोनों लापता किशोरों की पहचान उदयपुर, जोनाई के पवन सहनी के पुत्र कन्हैया सहनी और राजेश सहनी के पुत्र गोलू सहनी के रूप में हुई है।दोनों किशोर अपने पिता और अन्य लोगों के साथ शिव मंदिर जाने के लिए जोनाई से पासीघाट गए थे। दोनों की तलाश जारी है।

Top