-एक घायल की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर
फतेहपुर, 10 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार को असोथर बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे मोटरसाइकिल सवार तीन लोग अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा गिरे। घटना में एक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गये।
असोथर थाना क्षेत्र के जरौली निवासी राजू रैदास(45) पुत्र स्वर्गीय मतु, मैकू निषाद (40) पुत्र शिव बहादुर व उत्तम निषाद (35) पुत्र पुतानी तीनों आज मोटरसाइकिल से एक साथ असोथर बाजार घरेलू सामान की खरीददारी करने गये थे, वापस घर आ रहे तभी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा गिरी। घटना में राजू रैदास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य दोनों मोटरसाइकिल घायल हो गये। मैकू की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
घटना की जानकारी फर जरौली चौकी प्रभारी राकेश शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। चौकी प्रभारी ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल भेजने के बाद शव को पोस्टमार्टम भेजा गया है और परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।