Logo
Header
img

उत्तरकाशी हिमस्खलन: सात शव और बरामद, अब तक 26 शव मिले

उत्तरकाशी, 07 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हुए हिमस्खलन हादसे के बाद लापता पर्वतारोही की खोजबीन जारी है। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान द्वारा जारी रेस्क्यू के दौरान शुक्रवार को 7 और शव निकाले जाने की पुष्टि हुई है। इसी के साथ अब तक कुल 26 शव बरामद किए जा चुके हैं। अब तीन लापता पर्वतारोही की खोजबीन की जा रही है।

हादसे में 29 लोग लापता हुए थे। इनमें से 4 शवों को घटनास्थल से जिला अस्पताल में एंबुलेंस के जरिए पहुंचाया गया था, जहां उनका पोस्टमार्टम करवाया गया। चारों शव की शिनाख्त सविता कंसवाल निवासी लोंथरू (उत्तरकाशी), नवमी रावत निवासी भुक्की (उत्तरकाशी), अजय बिष्ट निवासी अल्मोड़ा एवं शिवम निवासी शिमला, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई। इनके अलावा 22 शव अभी बेस कैंप में हैं।

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के दल में से 29 सदस्य बीते रविवार को डोकराणी बामक ग्लेशियर क्षेत्र में हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद लापता हो गए थे। मौसम खराब होने के कारण रेस्क्यू टीम को भी लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ा। रेस्क्यू दल ने गुरुवार को 15 शव बरामद किए थे। चार शव घटना के वाले दिन ही बरामद हो गए थे। आज, शुक्रवार को सात और शव बरामद हुए हैं। अब तक कुल 26 शव मिल चुके हैं। तीन लोग अभी भी लापता हैं। रेस्क्यू टीम द्वारा इनकी खोजबीन की जा रही है।

Top