Logo
Header
img

भाजपा ने चलाया बूथ सशक्तिकरण अभियान, लोकसभा चुनाव में जुटी

उत्तरकाशी, 01 अक्टूबर (हि.स.)। भाजपा पूरी तरह से चुनावी मूड में आ गई है। प्रत्येक बूथ को मजबूत करने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने और शतप्रतिशत सत्यापन के कार्य तेजी से किया जा रहा है। उत्तरकाशी जनपद में इन दिनों भारतीय जनता पार्टी वृहत स्तर पर बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाया गया। इधर भागीरथी मण्डल ने भी मुस्टिकसौंड़ ,गाणेपुर शक्ति केन्द्र में बैठक कर पदाधिकारियों व सदस्यों का सरल एप पर सत्यापन कार्य किया। भागीरथी मण्डल के अध्यक्ष चन्दन सिंह राणा और जिला उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता सेमवाल की अध्यक्षता में मण्डल प्रवासी के रूप में नियुक्त पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती सुधा गुप्ता द्वारा पदाधिकारियों, सदस्यों व कार्यकर्ताओं का सरल एप पर सत्यापन, डाटा अपडेट का कार्य किया। महामंत्री भागीरथी मण्डल अभिषेक जगूड़ी ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को उक्त कामकाजी व सत्यापन बैठक के बारे में जानकारी दी और इसके महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से जीत दिलाने के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने अभी से कमर कस ली है। इस के लिए प्रत्येक बूथ को मज़बूत करने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने व शत प्रतिशत सत्यापन के कार्य किए जा रहे हैं। बैठक में राज्य सरकार व केन्द्र सरकार की विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के जागरूक होने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया। बैठक में दलवीर चौहान, महिपाल महर, वरिष्ठ अधिवक्ता हरि सिंह गुसाईं, मुस्टिकसौंड़ शक्तिकेन्द्र संयोजक गोपाल गुसाईं, मानपुर शक्तिकेन्द्र संयोजक गुलाब सिंह राणा मोहन सिंह राणा, शूरवीर पंवार, शैलेन्द्र सिंह, जगपाल गुसाई, राजपाल गुसाईं, केदार सिंह राणा, सावित्री मखलोगा, सरिता नौटियाल, संतोषी राणा, सुरेन्द्र प्रसाद आदि लोग उपस्थित थे।
Top