Logo
Header
img

गंगोत्री-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग मलबा आने से अवरुद्ध, बड़ी संख्या में चारधाम यात्री फंसे

उत्तरकाशी, 18 जुलाई (हि.स.)। उत्तराखंड में भारी बारिश से गंगोत्री -यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग मलबा आने से बंद हो गया है। इधर गंगोत्री हाइवे पर मनेरी भाली प्रथम बांध डाम के पास अचानक मलबा आने से एक टेंपो पलट गया। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई । 

 यमुनोत्री हाइवे झर झर गार्ड के पास मलबा आने से अवरुद्ध है। गंगोत्री-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से चारधाम यात्रियों सहित स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बड़ी संख्या चारधाम यात्री मार्ग में फंस गए हैं। रास्ते बंद होने से स्कूली बच्चे भी परेशान है। आपदा परिचालन केंद्र के अनुसार गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को बीआरओ और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को एनएच विभाग बडकोट खोलने में जुटा हुआ है।
Top