उत्तरकाशी के वाइब्रेंट विलेज से प्रारंभ एमटीबी साइकिलिंग अभियान का सोमवार को राजभवन में समापन हो गया। दल में कुल 1062 किलोमीटर की साइकिलिंग 11 जिलों से गुजरा है।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने उत्तराखण्ड भ्रमण से लौटे नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के 06 सदस्यीय दल के सभी सदस्यों को इस साहसिक अभियान को सफलतापूर्वक सम्पन्न पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह अभियान सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के साथ-साथ उन्हें साहसिक पर्यटन गतिविधियों के लिए प्रेरित करने का काम किया है। अभियान का वाइब्रेंट विलेज से प्रारंभ किया जाना सराहनीय है।
प्रधानाचार्य निम कर्नल अंशुमान भदौरिया ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई वाइब्रेंट विलेज स्कीम के अंतर्गत सीमांत गांव के व्यापक विकास और चिन्हित सीमावर्ती गावों में रहने वाले लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार, स्थानीय स्तर पर रोजगार, पर्यटन को बढ़ाने, स्वस्थ भारत अभियान के तहत युवा वर्गों में साहसिक क्रियाकलापों के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नेहरू पर्वतारोहरण संस्थान द्वारा उक्त अभियान का आयोजन किया गया था।
इस अभियान के दौरान गढ़वाल व कुमाऊं दोनों मण्डलों में स्थित गढ़वाल विश्वविद्यालय, कुमाऊं विश्वविद्यालय के छात्रों और फैकल्टी मेंबर्स के साथ साहसिक क्रियाकलापों के साथ रोजगार का सृजन ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की धारणा के साथ संवाद व परिचर्चा भी की गई। इसके साथ-साथ युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए भी जागरूक किया गया। इस दौरान उन्होंने इस अभियान में दल की चुनौतियों और अनुभवों को साझा किया।
इस मौके पर पीआरओ डिफेंस देहरादून ले. कर्नल मनीष श्रीवास्तव, उप प्रधानाचार्य निम मेजर देवल बाजपेयी सहित इस दल के सदस्य मौजूद रहे।