Logo
Header
img

उपराष्ट्रपति आज दो दिवसीय प्रवास पर आएंगे जबलपुर

जबलपुर, 20 जून (हि.स.)। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज (मंगलवार) शाम दो दिवसीय प्रवास पर जबलपुर आएंगे। यहां डुमना एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल उप राष्ट्रपति धनखड़ का स्वागत कर उनकी अगवानी करेंगे। उप राष्ट्रपति बुधवार सुबह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रीय स्तर के योग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जबलपुर आ रहे हैं। जनसम्पर्क अधिकारी आनंद जैन ने बताया कि उप राष्ट्रपति धनखड़ मंगलवार शाम 4:20 बजे नई दिल्ली से भारतीय वायुसेना के विमान जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर पहुंचे। स्वागत के बाद उप राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद वे शाम 5:00 बजे भेड़ाघाट जाएंगे और यहां भ्रमण के बाद रात 7:20 बजे ग्वारीघाट पहुंचेंगे और यहां मां नर्मदा की महाआरती में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम के बाद उप राष्ट्रपति धनखड़ 21 जून को सुबह 6:00 बजे गैरीसन ग्राउंड में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 8.15 बजे भारतीय वायुसेना के विमान द्वारा नई दिल्ली प्रस्थान करेंगे। आयुष राज्य मंत्री कावरे मिनिस्टर इन वेटिंग नामितः राज्य शासन ने उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के जबलपुर प्रवास के अवसर पर उनकी अगवानी एवं विदाई के लिये आयुष (स्वतंत्र प्रभार) एवं जल संसाधन राज्यमंत्री राम किशोर '' नानो '' कावरे को मिनिस्टर इन वेटिंग नामित किया है।
Top