Logo
Header
img

डोमिनिकन गणराज्य की उप राष्ट्रपति रकेल पेना रोड्रिग्ज नई दिल्ली पहुंचीं

नई दिल्ली, 03 अक्टूबर (हि.स.)। डोमिनिकन गणराज्य की उप राष्ट्रपति रकेल पेना रोड्रिग्ज भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंची। रकेल पेना नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगी और उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और अन्य भारतीय गणमान्य व्यक्तियों के साथ चर्चा करेंगी। वो भारतीय विश्व मामलों की परिषद में भारत-डोमिनिकन गणराज्य संबंधों पर व्याख्यान भी देंगी। भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक डोमिनिकन गणराज्य की उप राष्ट्रपति रकेल पेना रोड्रिग्ज तीन से पांच अक्टूबर तक भारत का दौरे पर रहेंगी। वो भारतीय समकक्ष जगदीप धनखड़ के निमंत्रण पर भारत के दौरे पर आई हैं। यह डोमिनिकन गणराज्य के किसी भी उप राष्ट्रपति की पहली भारत यात्रा है। यह यात्रा यह ऐसे समय पर हो रही है जब भारत-डोमिनिकन गणराज्य द्विपक्षीय संबंध 25वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। डोमिनिकन गणराज्य लैटिन अमेरिका और कैरेबियाई क्षेत्र में भारत का एक महत्वपूर्ण भागीदार है।
Top