Logo
Header
img

राजस्थान में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ आज

राजस्थान में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन 16 दिसम्बर से 26 जनवरी तक किया जाएगा। राज्यव्यापी अभियान की शुरुआत शनिवार दोपहर दो बजे महारानी कॉलेज जयपुर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल लॉचिंग से करेंगे। प्रधानमंत्री के लाइव संबोधन के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा भी उपस्थिति रहेंगे। भाजपा प्रदेश महामंत्री मोतीलाल मीणा ने बताया कि विकसित भारत अभियान के लिए भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों सहित मोर्चों, प्रकोष्ठों और विभिन्न स्तरों पर कार्य विभाजन और जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जिसमें जयपुर प्रशासनिक जिले के सभी विधायक, विधायक प्रत्याशी, प्रदेश पदाधिकारी सभी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक, प्रदेश अभियान संयोजक, मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक,विधानसभा संयोजक, मंडल संयोजक, जिला पदाधिकारियों सहित मंडल अध्यक्ष और जिला मोर्चा मंडल अध्यक्षों को भी विकसित भारत अभियान को सफल बनाने का दायित्व सौंपा गया है।
Top