Logo
Header
img

मप्रः मुख्यमंत्री आज स्व-सहायता समूह की महिलाओं से करेंगे वर्चुअल संवाद

भोपाल, 27 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज (गुरुवार को) प्रातः 10 बजे मुख्यमंत्री निवास भोपाल से स्व-सहायता समूह की महिलाओं से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संवाद करेंगे। इनमें राजगढ़, शहडोल, मंडला, देवास, सतना, उमरिया, शिवपुरी, रीवा, बैतूल और झाबुआ जिले के स्व-सहायता समूह की महिलाओं के नाम शामिल हैं। जनसम्पर्क अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि वर्चुअल संवाद का यह कार्यक्रम प्रदेश के सभी 52 जिलों में वेबकास्ट लिंक के माध्यम से देखा जायेगा।
Top