Logo
Header
img

पंजाब की भलाई के लिए भाजपा को वोट दें : रवनीत बिट्टू

जनता के कल्याणकारी कार्यों के चलते नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे : रवनीत बिट्टू

लुधियाना, 22 मई (News DNN) :  भारतीय जनता पार्टी के लुधियाना से प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू ने आपने चुनाव प्रचार को तेज करते हुए जहां विभिन्न बैठकों व जन सभाओं को संबोधित किया, वहीं डिप्टी कपूर और भूपिंदर कपूर द्वारा गाँव भोरा में चुनावी सभा व सुभाष शर्मा द्वारा जनता नगर में बैठक का आयोजन किया गिया। जहां रवनीत सिंह बिट्टू के अलावा रजनीश धीमान भाजपा जिला अध्यक्ष शहरी, अभिनेत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता प्रीति सुप्रिया, गुरदीप सिंह गोशा आदि नेता मौजूद थे।

अपने संबोधन में रवनीत बिट्टू ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की राजनीतिक रणनीति पर सवाल उठाया और कहा कि आप-कांग्रेस के अवसरवादी गठबंधन की मिसाल कहीं नजर नहीं आती, जहां दोनों पार्टियां आम लोगों को गुमराह करने के साथ-साथ अपने कार्यकर्ताओं को भी धोखा दे रही हैं, दिल्ली से लेकर चंडीगढ़ तक आप और कांग्रेस मिलकर खेल रही हैं और पंजाब में मतदाताओं को गुमराह कर रही हैं, जिससे बचने की जरूरत है।

रवनीत बिट्टू ने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी की बात करें तो बीजेपी की सोच कांग्रेस और आप से अलग है, भाजपा अपने कार्यों के आधार पर वह जनता की अदालत में आई है और उनके जन कल्याण के कार्यों के कारण नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे, जिसमें लुधियाना भी शामिल होगा और यह आप देखेंगे एक साल के अंदर-अंदर जहां लुधियाना विकास की पटड़ी पे दौड़ेगा, वहीं बड़ी परियोजनाओं और आर्थिक पैकेज से पंजाब को मजबूत किया जाएगा, इसलिए आज ज़रूरत है कि 1 जून को पंजाब को एकजुट होकर भाजपा का साथ दें।

इस मौके पर दरबारा सिंह, दीपक वर्मा, अंकुर शर्मा, नीरज महाजन, राजविंदर कल्याण, आशुतोष, सौरभ अरोड़ा, पुनीत खुराना, मानव पाराशर, अजय सिंह, नितिन मनचंदा, शरव धीमान, अमरवीर सिंह, मनोहर शर्मा शास्त्री, सुरिंदर ठाकुर, हिमाचल सेल, ज्ञान सिंह, अजमेर सिंह, नवतेज सिंह, उषा मेहता, निम्मो रानी, ​​राज रानी, ​​नीता शर्मा, सन्नी, रंजीत, दिनेश आदि उपस्थित थे।

Top