Logo
Header
img

महिला को अपराधियों ने मारी गोली, मौत



पूर्णिया में बीती रात दुर्गापूजा की छूटी पर बच्चों को लेकर मायके लौट रही 36 वर्षीय महिला की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के वक्त महिला का पति उसके साथ था। जलालगढ़ के सौतारी चौक के समीप हुई इस घटना में अब कई राज खुलकर सामने आ रहे हैं। मृतका 3 माह की प्रेगनेंट थी। जिसके नाम 50 लाख से ऊपर की जमीन थी। जिस तरीके से महिला की हत्या की गई। महिला के मर्डर की शक की सुई पति के ऊपर है। मृतक महिला अररिया जिले के समिति बाजार गांव के वार्ड 14 निवासी रामानंद यादव की बेटी पिंकी यादव (36) है।


शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में मृतका के घरवालों ने मृतका के पति ललन यादव (38) और भांजे पर ही हत्या का आरोप लगाया है। जिसे पुलिस ने महिला की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। युवक को जलालगढ पुलिस आज कोर्ट में पेश करेगी।


घटना के संबंध में मृतका की मां जया देवी और भाई किशन ने बताया कि साल 2008 में 15 साल पहले पिंकी यादव की शादी ललन यादव के साथ हुई थी।मां के अनुसार पिंकी के नाम की 50 लाख की जमीन अपने नाम करवाना चाहता रहा। जिसे लाख चालबाजियों और मारपीट के बाद भी पिंकी ने पति के नाम ट्रांसफर नहीं किया था। ललन को पिंकी नापसंद थी। जिस वजह से वह पिंकी को अकसर मारता -पीटता।


सूचना अनुसार बिना नंबर प्लेट वाली सफेद अपाची बाइक से बदमाश आए और महिला पर ताबड़तोड़ दो राउंड फायरिंग की। हाथ मारने पर एक गोली टोटो पर ही गिर गई। जिसके बाद महिला के उपर की गई दो राउंड फायरिंग में से एक गोली उसके सीने में जा लगी। जिससे ईलाज के पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया।


मृतका के परिजन ने पिंकी यादव की हत्या का आरोप पति ललन यादव, ललन के बड़े भाई प्रदीप यादव, रंजन यादव और टोटो चला रहे भगाना समेत 3 अज्ञात हमलावरों पर लगाया है। मृतका के पति ललन यादव और उसके भांजे को पकड़कर पुलिस ने शक के आधार पर हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया लाया गया है।


Top