योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर में, सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त
सहारनपुर (उप्र), 24 अप्रैल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज (सोमवार) पूर्वाह्न करीब 11ः 50 बजे यहां जनता रोड पर स्थित महाराज सिंह कालेज मैदान से उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के प्रचार का शंखनाद करेंगे। कालेज के आसपास सुरक्षा का कड़ा इंतजाम किया गया है। जिला प्रशासन ने सहारनपुर जिले के सभी बोर्ड स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। मेरठ जोन के एडीजी राजीव सभरवाल ने एसएसपी विपिन ताडा के साथ सुरक्षा के लिहाज से मंच और पंडाल का जायजा लिया है। अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने भी सुरक्षा प्रबंध परखे हैं। पंडाल में करीब एक लाख कुर्सियों का इंतजाम किया गया है। जिले से सटी हरियाणा सीमा पर भी चौकसी बढ़ाई गई है।