Logo
Header
img

युवा कांग्रेस ने भाजपा सरकार का किया पुतला दहन

युवा कांग्रेस ने दीवारों पर बनाए गए भगवान के चित्रों पर भारतीय जनता पार्टी के निशान के विरोध में दून तिराहे पर राज्य सरकार का दहन कर अपना विरोध प्रकट किया।

युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सन्नी प्रजापति ने पुतला दहन कार्यक्रम के उपरांत उपस्थिति से कहा कि भारतीय जनता पार्टी हिंदू देवी-देवताओं के चित्रों पर भारतीय जनता पार्टी के चुनाव निशान कमल का चित्र बनाकर अपमान कर रही है, जिससे युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त है और इस प्रकार की हरकतों का युवक कांग्रेस विरोध प्रकट करती है।

पुतला दहन करने वालों में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सन्नी प्रजापति, सत्संग अध्यक्ष हिमांशु जाटव, विधानसभा अध्यक्ष गौरव राणा, पूर्व प्रदेश महासचिव गौरव राणा, महासचिव सौरव वर्मा, हिमांशु कश्यप ,गौरव यादव, रवि सिंह बिष्ट,अखिल रावत, अनमोल तड़ियाल, अमित कुमार आदि शामिल थे।

Top